Skip to main content

पिता के पैसे

सच है यार शोक तो सारे पूरे पिता के पैसे से ही हुये है,
जो हम कमा रहे है उससे तो सिर्फ जिंदगी चल रही है।

वो जब बचपन में पिता के थोड़े पैसे मिलते थे,
तब चेहरे की मुश्कान बताया करती थी कि कितनी खुशी हुआ करती थी,
अब हम उस पैसे से कई ज्यादा कमा लेते है मगर वो खुशी खोज नही पाते है।

वो पिता अपने खून पसीने का कतरा कतरा गवा कर पैसे कमा कर लाता था
और हम उस पैसे को खुशी खुशी गवा दिया करते थे,
अब हम खुद के पैसे कमाने पर भी वो नही कर पाते है जो पिता के पैसे से कर जाते थे।

हर चीज हर खुशी खरीद लिया करते थे,
पिता के पैसे का मोल हम कभी नही चुका सकते है।

हमे कामयाब बनाने के लिए कितने कष्ट से गुजर पाया है,
वो खुद पिता के अलावा और कोई नही जान पाया है।

कहते है कि गुरु सीखाता है तो वह गुरुदक्षणा भी लेता है,
पर गौर कीजिए कि पिता जो सीखाता है उसका मोल कोई चुकता है।

ना वो गुरु है न वो ज्ञानी है, मगर हमे जिंदगी में सबसे ज्यादा वही सीखाता है,
शायद वो तुमसे ज्यादा तुमको जानते है तभी तो
वह तुम्हारी कामयाबी में सबसे ज्यादा खिलखिलाता है।

कतरा-कतरा खून का बूंद-बूंद पसीने की हर मौसम में उसने गवाया है,
क्या कभी कोई पिता के पैसे का मोल चुका पाया है।

Comments

Popular posts from this blog

फिलहाल तो यू है।

फ़िलहाल तो यू है। कोरोना का संकट है। घर मे बैठे है। कुछ दीवारों से कुछ अपनो से बातें कर रहे है। कब खत्म होगा ये रोग ख़ुद से सवाल कर रहे है। हार ना मानने की बात कर रहे है। जीत जाने की आश कर रहे है। बहार जरूरत पर मास्क पहन कर निकल रहे है। सोशल डिस्टेंसिनग का ख्याल रख रहे है। घर मे आकर खुद को सेनिटाइजर कर रहे है। लोग खुद से दुसरो की मदद कर रहे है। लोग कहा कहा, किस किस मुसीबत से सफर कर रहे है। फिर भी लोग कोरोना के संकट से लड़ रहे है। हम अपना ही नही उनका भी ख्याल कर रहे है। जो दिन रात इस संकट से लड़ रहे है। ओर देश को बचाने की कोशिश कर रहे है। फिलहाल तो यू है। हम कोरोना से लड़ रहे है।

Insta|@thequootespage_official

गुजारिश न कर सको तो सिफारिश ही करा लो मगर टूटे हुये रिश्तों को जोड़ कर फिर से निभा लो

HINDI QUOTES

वो ऐसा हो कि जैसा भी हो मेरा हो वास्ता मेरे वक़्त से नही मुझसे रखता हो वक़्त का क्या बदलना तो उसकी फ़ितरत है मेरे हाल पर जितना मेरा उतना वो भी हक रखता हो। TQP